गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 16.920 लीटर गोवा व्हिस्की पकड़ाया:MP से लाई गई थी अवैध शराब, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई; आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 16.920 लीटर गोवा व्हिस्की पकड़ाया है। ग्राम धनपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापा मारा। टीम को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना पर कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी मुकेश कुमार सोनी के कब्जे से मध्यप्रदेश में निर्मित गोवा व्हिस्की बरामद की। जब्त की गई शराब में 94 पाव थे, जिनकी कुल मात्रा 16.920 बल्क लीटर है। बता दें कि जीपीएम जिला मध्यप्रदेश की सीमा से लगा है। यह दो जिलों और दो संभाग से जुड़ा होने के कारण अवैध शराब की खपत का केंद्र बन गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज इस समस्या को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री को भी कलेक्टर के साथ शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करना पड़ा। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायिक रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, दीपक सिंह ठाकुर, मुख्य आरक्षक प्रकाश सिंह ठाकुर, सुधीर मिश्रा और आबकारी आरक्षक इंद्रभान राठौर की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *