गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार पिकअप पलटा:शादी समारोह में जा रहे 40 से अधिक ग्रामीण घायल, कई महिलाएं-बच्चे शामिल, अस्पताल में भर्ती

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। खुरपा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 40 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब ग्रामीण बधौरी से बरौर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन बहुत तेज गति में था। अचानक ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप तीन बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि लगभग 20 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल मरीजों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन भी इस पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *