चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव दिवस गौर पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को सिविल लाइंस इलाके में भक्ति की अविरल धारा बही। इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर सिविल लाइंस द्वारा आयोजित भव्य संध्या फेरी निकाली। मंदिर के अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने बताया कि गौर पूर्णिमा का पर्व प्रेम और शांति का संदेश देता है। इसी उपलक्ष्य में शाम को संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान इस्कॉन युवा मंच के सदस्यों ने अपनी सुरीली आवाज और नृत्य से समां बांध दिया। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था जिन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भगवान के नाम का गुणगान किया। फेरी जिस मार्ग से भी गुजरी वहां के निवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर भक्तों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी रही। संध्या फेरी में न केवल बुजुर्ग, बल्कि बच्चों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।


