गौ उत्पाद से पूजन सामग्री, खाद, कीटनाशक बनाना सीखा

भास्कर न्यूज | कोरबा भारतीय कुष्ठ निवारक संस्थान चांपा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ गौ सेवा गतिविधि के द्वारा पांच दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। गौ माता के संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कुष्ठ निवारण संघ, गौशाला कात्रेनगर, चांपा में पंचगव्य आधारित गौ उत्पाद निर्माण एवं जैविक कृषि स्वरोजगार प्रशिक्षण में विविध सामग्री निर्माण की विधि सिखाई गई। कार्यशाला के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर विधियों को सीखा। प्रशिक्षण में पूजा सामग्री- दीपक, धूपबत्ती, समरानी कप, माला, मूर्ति, अग्निहोत्र कंडा, हवन सामग्री, स्वच्छता सामग्री में गोनाइल, साबुन, शैम्पू, बर्तन धोने का पदार्थ आदि, पंचगव्य औषधियां- सतद्योत घृत, अमृतांजन वाम, तक्रासव, सूरभी बाम, विभिन्न प्रकार के गौ अर्क, सौंदर्य प्रसाधन फेसवॉश, उबटन, फेस पैक, वर्ण निखार साबुन आदि, घरेलू सज्जा बंदनवार, स्वास्तिक, लटकन, रंगोली, मूर्तियां एवं पेंटिंग, जैविक खेती प्रशिक्षण जीवामृत (तरल खाद), घनजीवामृत (ठोस खाद), पंचगव्य (ग्रोथ प्रमोटर), बीजामृत (बीज उपचार), नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निस्त्र, दशपर्णी अर्क, खट्टी छाछ (फफूंदनाशक), सप्तधान्यांकुर अर्क, गौमूत्र अर्क, गोबर की खाद गौ उत्पाद निर्माण के साथ-साथ उत्पाद बिक्री एवं मार्केटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यशाला में कोरबा के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। गौ सेवा गतिविधि छत्तीसगढ़ के प्रान्त गौ उत्पाद प्रशिक्षण प्रमुख लालिमा जायसवाल, गौ उत्पाद एवं प्रान्त सहसंयोजक जितेंद्र साहू ने जैविक कृषि संबंधी जानकारी प्रशिक्षण में दिए। इस कर्मशाला में भारतीय कुष्ठ निवारक संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, सुधीर देव सचिव, लोमस साहू, घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र, श्रीफल व शॉल से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कमला देवी जांगड़े सांसद जांजगीर, नारायण नामदेव प्रान्त सहप्रचारक, चन्द्रशेखर देवांगन प्रान्त कार्यवाह, ईरन्ना सपारे प्रान्त संयोजक, गौ सेवा गतिविधि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मार्गदर्शन प्रशिक्षार्थी को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *