भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद कुष्ठ निवारक संघ सोठी गौशाला द्वारा जिले में निकाली जा रही गौ ग्राम जन जागरण रथ यात्रा नगर पंचायत लक्ष्मणेश्वर मंदिर चौक पहुंची। यहां अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पार्षदों और नगरवासियों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। पूजन, आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने गौ माता की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, गाय का दूध, दही, घी अमृत तुल्य है। गोमूत्र से कई बीमारियां दूर होती हैं। जोड़ों का दर्द, हृदय रोग, मोटापा, पीलिया, गले का कैंसर, चर्म रोग, आंख की बीमारी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है। उन्होंने पंचगव्य को दिनचर्या में औषधि के रूप में अपनाने की बात कही। गौ माता के गोबर से घर की सफाई, उर्वरक, धूप बत्ती, कीटनाशक, केंचुआ खाद जैसे कई उपयोग किए जाते हैं। रथ यात्रा में प्रांत प्रमुख योगेश शर्मा, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, सचिव सुधीर देव, यात्रा संयोजक राम प्रकाश केशरवानी शामिल रहे। स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, उत्तम सोनी, शरद चंद्र शर्मा, चंद्रावती सोनी, अशोक आदित्य, राजेश यादव, पुष्पराज त्रिपाठी, हृदय यादव, पार्षद नेहरू राही, हुलास राम साहू, हे कृष्णा साहू, परमानंद रोहिदास, गेंद बाई, आदित्य, दीपशिखा यादव, नीलम यादव, सत्यम सिदार, गोविंद घृतलहरे, शोभित यादव, सोनू यादव, हर बाई चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी गौ पूजन में शामिल हुए।