‘गौ-माता की सेवा देवताओं की सामूहिक पूजा के समान’:झुंझुनूं में भागवत कथा सप्ताह का समापन; कथावाचक लालगोविंद महाराज का अभिनंदन

झुंझुनू शहर के कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह का समापन शुक्रवार को हुआ। कथा का समापन आध्यात्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक एवं इस्कॉन मंदिर (अमेरिका) के लाल गोविंद दास महाराज का ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया के संयोजन में आयोजित इस सम्मान समारोह में विप्र समाज के लोगों ने महाराज का माल्यार्पण किया। उन्हें साफा और दुपट्टा पहनाया गया। साथ ही सनातन संस्कृति के प्रतीक के रूप में उन्हें गोमाता का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। ब्राह्मण और गौ सेवा ही कलयुग का आधार: लाल गोविंद दास महाराज व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए लाल गोविंद दास महाराज ने कहा- कलयुग में ब्राह्मण और गौ माता की सेवा ही मनुष्य को भवसागर से पार उतारने का एकमात्र साधन है। वेद पाठी ब्राह्मण भू-देवता के समान हैं, जो समाज के भटके हुए मनुष्यों को सही मार्ग दिखाकर मोक्ष की ओर अग्रसर करते हैं। गौ माता की पूजा करना समस्त देवी-देवताओं की सामूहिक आराधना के तुल्य है। इस मौके पर कमलकांत शर्मा (जिलाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन), प्रदीप शर्मा अलसीसर (कार्यकारी अध्यक्ष, गौड़ ब्राह्मण महासभा), शिवचरण पुरोहित (जिला महामंत्री), एडवोकेट सुशील जोशी, राकेश सहल (कोषाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन), वशिष्ठ कुमार शर्मा, विकास पुरोहित, पवन पुजारी, पंडित हरि किशन शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, विनोद पुरोहित, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, पुरुषोत्तम चौरासिया, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया और अमित पांडे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *