जयपुर में आज गौ रक्षा और गौ माता के सम्मान को लेकर बजरंग सेना ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में बजरंग सेना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बजरंग सेना की प्रमुख मांगें बजरंग सेना ने सरकार के सामने गौ माता की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: राष्ट्रमाता और राज्यमाता का दर्जा: केंद्र और राज्य सरकार गौ माता को क्रमशः राष्ट्रमाता और राज्यमाता घोषित करे। गौ तस्करों को फांसी: गौ तस्करी और गौ हत्या के दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान हो। गौ अभ्यारण्य और गश्त: चरागाहों में गौ अभ्यारण्य बनाए जाएं और हाईवे पर गौ तस्करी रोकने के लिए गश्त लगाई जाए।
फास्ट ट्रैक कोर्ट: गौ रक्षकों के लिए अलग से फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए। 6 मार्च से आमरण अनशन का ऐलान बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर तुरंत प्रभाव से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 6 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों कार्यकर्ताओं और साधु-संतों के साथ ‘आमरण अनशन’ शुरू किया जाएगा। प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी ज्ञापन सौंपने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर बजरंग सेना के संस्थापक और प्रमुख पं. अशोक शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विजय शर्मा, राजस्थान प्रदेश प्रभारी दीपक कुमार चौधरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। राजेश शर्मा ने कहा, “यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार गौ माता की रक्षा के लिए हमारी जायज मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती।”


