डूंगरपुर| शहर की भंडारिया स्थित महावीर धर्मादा गौशाला में पर्याप्त गोग्रास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुआ अभियान अब अभियान बनता जा रहा है। भास्कर की खबर गोवंश सुरक्षित और संरक्षित के बाद एक गांव से शुरू हुआ ये अभियान अब 100 से अधिक गांवों तक पहुंच गया है। इस अभियान में प्रत्येक घर से प्रतिदिन एक रुपये के हिसाब से एक साल के 365 रुपये रुपये इक्कट्ठे कर गोग्रास का प्रबंध किया जा रहा है। नवंबर में गोग्रास के लिए वसी गांव के केशव पंड्या ने इस अभियान को शुरू किया था और केवल 16 दिन 1000 लोगों को इस अभियान से जोड़ दिया था वही इस अभियान में अब लोग स्वतः जुड़कर राशि भेट कर रहे है। वसी गांव से शुरू हुए इस संकल्प ने पास से ओडवाडिया, धावडी, पुनाली समेत कई गांवों ओर शहर से लोग जुड़ते गए। रविवार को शहर की गोशाला में गोग्रास के लिए गांवों से सूखी घास लेकर ग्रामवासी पहुंचे जहां शहर की गौ गोपाल सेवा समिति ने उनका स्वागत किया। केशव पंड्या ने बताया कि गायों के चारे पानी के लिए आगे भी संकल्प अभियान जारी रहेगा और गायों के लिए सालभर के चारे का इंतजाम किया जा रहा है। इस अवसर पर नारायण पंड्या, मधुरेश त्रिवेदी, हीरालाल गामोठ, मुरली शंकर गामोठ, राजेंद्र गामोठ, भानूप्रकाश जोशी, राजेंद्र जोशी, हेमंत जोशी, खेमेश्वर जोशी, योगेश गामोठ, कृष्णलाल जोशी, रामेश्वर पंड्या, किरण पंड्या, प्रकाश पंड्या, हरिहर पंड्या, जितेंद्र कलाल, लोकेश गामोठ, गौ गोपाल सेवा समिति के मनीष भावसार, विनय श्रीमाल, डॉ. धीरज टेलर, पार्षद नितिन चौबीसा, रजनीश साद, रजत चौहान, सुयश भावसार सहित समस्त गोभक्तों ने गो माता के जयकारे लगाए।


