धमतरी| प्रदेश के सभी जिले में 18 फरवरी को गौ सेवा संगम कार्यक्रम होगा। गौ-पूजन, श्री सुरभि मंत्र का जप, सुरभि यज्ञ, गौ माता की आरती, जिले के गौसेवकों का अभिनन्दन, पंचगव्य से पंच परिवर्तन विषय पर गोष्ठी, गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 तक होगा। मंचीय कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।


