ग्यारसपुर के ढेकीनाथ पहाड़ी में दिखा तेंदुआ:लोग बोले- घरों के आसपास भी घूमते दिखा, मवेशियों पर हमले की कोशिश की

विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र स्थित ढेकीनाथ पहाड़ी इलाके में मंगलवार रात एक बार फिर से तेंदुए नजर आया। तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों की सूचना पर वन विभाग तेंदुए की लोकेशन ट्र्रैस करने में जुटी है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ जंगल से निकलकर बस्ती में आ रहा है। मवेशियों पर भी हमले की कोशिश कर चुका है। उसे घरों के आसपास घूमते हुए भी देखा गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत है। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ढेकीनाथ पहाड़ी क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है, जिसके कारण वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। हालांकि, हाल के दिनों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शाम होते ही लोग अपने पशुओं को सुरक्षित बांधने और घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर वापस जंगल में छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन अमले की नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की भी अपील की है। वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले जंगल की ओर न जाने और बच्चों को शाम के समय बाहर न छोड़ने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *