भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गठुला ग्राम पंचायत के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों की पहल से गठुला नाला के संरक्षण संवर्धन की शुरुआत की गई। नाला एवं आसपास की साफ-सफाई करने बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। पूरे उत्साह के साथ सभी से स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया। मिशन जल रक्षा अंतर्गत नाला के संवर्धन के लिए जलकुंभी से पट गए नाले की जलकुंभी को साफ करने की शुरुआत की गई। इसमें विशेष रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जनपद सभापति पूर्णिमा कृष्णा साहू, जनपद सभापति पुष्पा उईके, साकेत वैष्णव, जनपद सदस्य जितेंद्र गायकवाड़, गोपी देशमुख, जनपद सदस्य दुगेश साहू, मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, सरपंच गठुला चित्ररेखा ठाकुर, सरपंच सुंदरा हीपेंद्र साहू, सचिव, रोजगार सहायक सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। इसमें बीवी जी राम जी अंतर्गत योजना की जानकारी दी गई तथा मिशन जलसंरक्षण अंतर्गत जल संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा देते हुए पानी को बचाने विशेष अभियान चलाया गया। जिस गांव का पानी गांव में ही संचय हो पाए और और वाटर लेवल बना रहे। साथ ही आसपास के जगह से आ रहे गंदे पानी के निपटान के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने शासन से मांग रखने अपील की गई।


