धालभूमगढ़| घोषदा गांव में लफ़्सा हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों का एक बैठक की गई। इस बैठक में भारत जाकात माझी पारगाना महाल के चाकुलिया तरफ पारगाना परमेश्वर मांडी, दिसम पारानिक चंद्र मोहन मांडी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में माझी बाबा शांखो टुडू, जगमाझी चांद हांसदा, पारानिक आलोप टुडू, नाइके सिंगराई मांडी, गोड़ेत शेखर सोरेन को पागड़ी पहना कर सम्मानित करते हुए अपना अपना पद का जिम्मेवारी निभाने के लिए कहा गया। इस मौके पर धार्मल मांडी, दाशराम हांसदा, परमेश्वर बास्के, सोमाय मांड़ी, मोहन सोरेन, जितेन मुर्मू आदी ग्रामीण उपस्थित थे।


