ग्रामीणों ने बारात पर किया पथराव, 6 घायल:आतिशबाजी से सिर पर लगी थी चिंगारी; भागकर बचाई जान

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में देर रात कुछ लोगों ने एक बारात के पर पथराव कर दिया। बारातियों ने भागकर अपनी जान बचाई। लड़की के पिता ने गांव के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बाराती जब पटाखे फोड़ रहे थे तो, एक चिंगारी किसी ग्रामीण के सिर पर लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ही किया पथराव लड़की के पिता बदन सिंह निवासी बनी गांव ने बताया कि कल मेरी लड़की राखी की शादी थी। कल शाम बंसी पहाड़पुर से बारात आई थी। रात करीब 11 बजे बारात चढ़ाई गई। गांव के कुछ लोगों ने बारात को रोका और पत्थरबाजी शुरू कर दी। बारात और लड़की पक्ष के 6 लोगों के चोट आई है। समाज के लोगों में आक्रोश साथ ही गांव के लोगों ने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पथराव करने वाले लोग हरि गोपाल, मूलचंद, पप्पू, लखन, चेनपाल, अनिल, मानसिंह, आकाश, जीवन और किली हैं। इस घटना के बाद से समाज के लोगों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *