भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ जूनबनी पंचायत के जूनबनी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार रात को एक साथ तीन तीन ड्रोन उड़ाने का धालभूमगढ़ थाना में लिखित जानकारी देते हुए इस तरह का ड्रोन किसके द्वारा उड़ाई जा रही है इसका मकसद क्या है इसका उचित जांच करने का मांग की है। थाना में दिया गया शिकायत में लिखा है कि बुधवार रात लगभग सात आठ बजे से एक साथ तीन तीन ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ड्रोन किसके द्वारा उड़ाया जा रहा है किस मकसद से उड़ाया जा रहा है इसका उचित जांच कर अवगत कराने का ग्रामीणों ने मांग किया है। आवेदन देने के दौरान थाना पंहुचे लखाई बास्के, महिला नेत्री फुलमनी टुडू,जुनबनी ग्राम प्रधान दुर्गा टुडू,टोला प्रधान लोगेन टुडू, कन्हाई सोरेन,बाबुराम हांसदा,हाडिया हांसदा,आदि उपस्थित थे।


