ग्रामीण इलाकों में 3 घंटे बिजली की कटौती:सुबह 11 से 2 बजे तक कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों के कई गांवों में शुक्रवार को 3 घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी जीएसएस रामगढ़ पर 132/33 केवी मैन बसबार के आवश्यक मरम्मत का कार्य होने के कारण 132 केवी जीएसएस रामगढ़ से निकलने वाले 33 केवी फीडरों की सप्लाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता ग्रामीण गोविंदराम ने बताया कि 33 केवी बसबार पर त्रैमासिक मरम्मत कार्य के करने के कारण सभी 33 केवी के फीडर बंद रहेंगे। जिससे 33/11 केवी जीएसएस रामगढ़, आरजीटीपीपी, आरएसएमएमएल, सोनू, गमनेवाला, कुछड़ी, खुईयाला सहित छत्रैल, खुहड़ी एवं म्याजलार जीएसएस से जुड़े सभी गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों कई इलाकों में बिजली का संकट जारी है। ग्रामीण इलाकों में अनियमित और अपर्याप्त बिजली की सप्लाई से ग्रामीण, किसान सभी परेशान है। कृषि इलाकों में भी बिजली की लगातार सप्लाई नहीं मिलने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में लगातार कटौती से सभी परेशान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *