बालोद| शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में दिन हो या रात, कभी भी अचानक बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे आम जीवन और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लगातार हो रही विद्युत अवरोध के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू उपकरणों का उपयोग और व्यवसायिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं।


