ग्रामीण की हत्या की: फरार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर अफरीद में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या करने वाले फरार एक और नाबालिग आरोपी को पुलिस ने ​गिरफ्तार किया है। मामूली बात को लेकर नाबालिग ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण के पेट पर चाकू गोदकर हत्या की थी। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम अफरीद में 17 मार्च की सुबह आंगन कुमार (42 साल) की संदिग्ध हालत में लाश मिली, इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।​ विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 17 मार्च की रात 1 बजे तीनों नाबालिग दोस्त कार में घूम रहे थे। वे अफरीद के पास कार रोककर बाथरूम कर रहे थे, इसी बीच एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। पास पहुंचते ही मामूली बात पर झगड़ा हो गया और तीनों नाबालिगों ने चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पहले ​ही गिरफ्तार किया था, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले में फरार नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *