ग्रामीण को हाथी ने पटका, उपचार के दौरान मौत:झारखंड से देर रात लौटे हाथी ने किया ग्रामीण पर हमला, दहशत में ग्रामीण

बलरामपुर जिले में झारखंड से कनहर पार कर घुसे हाथी ने पुरषोत्तमपुर में एक ग्रामीण को उठाकर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को रामानुजगंज हॉस्पिटल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हाथी अब भी छत्तीसगढ़ की सीमा में डटा हुआ है। हाथी की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व में रामानुजगंज क्षेत्र में विचरण कर रहा था, जो झारखंड चला गया था। बीती रात उक्त हाथी कनहर नदी पार कर ग्राम पुरुषोत्तमपुर पहुंच गया। हाथी रात करीब 1 बजे पुरषोत्तमपुर में सुरेश सिंह के मक्के के खेत में घुस गया। हाथी मक्के की फसल को खाने लगा। भैंस समझकर घुसा किसान, हाथी ने पटका
घर में सो रहे सुरेश सिंह (48 वर्ष) रात में मक्के की फसल से आवाज आने पर उठा और भैंस घुसने की आशंका पर वे भगाने के लिए हाथी के पास पहुंच गया। हाथी ने सुरेश सिंह को सूंढ़ से उठा लिया और पटक दिया। हादसे में सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी खेत से निकलकर खेत की ओर चला गया। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत
ग्रामीणों ने घायल सुरेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में दाखिल कराया। घायल सुरेश सिंह की सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। एसडीओ फारेस्ट संतोष पांडे ने बताया कि शनिवार को उक्त नर हाथी छतवा बीट में देखा गया था, जिसके बाद से ही आसपास के गांव में मुनादी कराई गई थी। शाम को हाथी कनहर नदी पार कर झारखंड चला गया था। हाथी देर रात फिर से वापस लौट आया, जिसके बाद घटना हुई। हाथी पर निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *