ग्रामीण मजदूरों को अब पूरे 125 दिन काम मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी

भाजपा मंडल डौंडीलोहारा की कार्यशाला ग्राम दुधली में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूलमाला एवं तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका रोजगार मिशन गारंटी के तहत ग्रामीण मजदूरों को 100 दिनों के अतिरिक्त अब 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य कौशल्या ठाकुर, जनपद सदस्य प्रभा नायक, पार्षद ममता यादव, रेवती कोलियारे, सूर्य कला ठाकुर, महामंत्री सुमेद्र देशमुख, एकलव्य महाविद्यालय के अध्यक्ष जसराज शर्मा, सुरेश देवांगन, हीरेंद्र गायकवाड़, संदीप भंसाली, भूवन यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमलाल देशलहरा, पावेंद्र देशमुख, मोहित देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष डोमेन्द्र देशमुख, मनोज भंडारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *