ग्रामीण सड़कों पर नहीं चलेंगे गिट्टी और बोल्डर लदे वाहन

भास्कर न्यूज | नोवामुंडी नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता ग्रामीण सड़क पर चलने वाले गिट्टी-बोल्डर लदे भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए रविवार को बैठक हुई। बैठक में उपस्थित ग्रामीण पुरुष व महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कुमिरता गांव के चबूतरे में आयोजित बैठक के दौरान बताया गया कि ग्रामीण सड़क से होकर बड़ा कुमिरता गिट्टी क्रशर से गिट्टी लेकर नियमित रूप से गिट्टी-बोल्डर लदे डंपर और हाइवा चलते हैं। इन वाहनों के चलने पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी है। भारी वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी वाहनों के परिचालन से उड़ते धूलकण घरों के भीतर प्रवेश करने लगा है। हमेशा सड़क दुर्घटना की संभवना बनी रहती है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि सड़क पर दिनभर गाड़ियां चलने के कारण नजदीकी नदी में स्नान के लिए जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को कब दुर्घटना का शिकार होना पड़ जाए, इसका सदैव भय बना रहता है। मौके पर ग्रामीण मुंडा, स्थानीय महिला समिति के अलावा ग्रामीणों में शुभनाथ बेहरा, इनयान गोप, शैलेश बेहरा, मानस बेहरा, चैतन चांपिया, मधुसूदन गोप, मुकेश गोप, सुजीत बारीक, धीरज बेहरा, दीपक गोप, दीपक पान, हरि दास, घनश्याम दास, रेवती देबी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *