दुर्गूकोंदल| ग्राम कलवर में सुपरस्टार क्रिकेट क्लब द्वारा 14 फरवरी से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष सुरजू राम यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टेकाम, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव संजीत कुमार, कोषाध्यक्ष लालचंद दुग्गा, संरक्षक हरि मोहन टेकाम ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार, तृतीय पुरस्कार 5 हजार तथा चतुर्थ पुरस्कार 3 हजार प्रदान किया जाएगा।


