महासमुंद| अरंड में इस वर्ष भी त्रिदिवसीय अखंड रामायण का आयोजन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष एकादशी 25 से 28 मार्च तक होगा। कौतुक पटेल ने बताया कि ग्राम अरंड में अखंड रामायण आयोजन का यह 58 वां वर्ष है, जो कि प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी को प्रारंभ होता है। यहां का रामायण मंच खुला होता है जिसमें कोई भी मानस मंडली भाग लेकर गायन वादन व प्रवर्चन कर सकते है।


