महासमुंद | भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन आज 25 दिसम्बर को किया जाएगा। इस दौरान अटल चौक की साफ-सफाई व अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा। महासमुंद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएस मंडावी ने बताया कि महासमुंद विकासखंड के ग्राम कनेकेरा में सुबह 11 बजे से सुशासन दिवस का आयोजन होगा। जिसमें किसान, महिला समूह, युवा और लोगों को आमंत्रित किया गया है।


