ग्राम की महिलाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव में शनिवार को महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम के महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के कक्षा पांचवी के बच्चों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती व भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी, कर्मा, ददरिया, सुवा, राउत नाचा मे मनमोहक प्रस्तुति दी। महिला दिवस के उपलक्ष्य महिलाओं के उपलब्धि के बारे में बताया गया और ग्राम के महिलाओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला मे निशुल्क शिक्षादान दे रही हीराबाई निषाद को व उपस्थित महिलाओं का श्रीफल व पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंजना यादव कुंती पटेल, वीना निषाद, प्रेमवती निषाद, रजनो निषाद, नंद , कुमारी निषाद, गोदावरी निषाद, तनु समेत अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। 5वीं के छात्रों को विदाई दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *