कांकेर | कोतवाली अंतर्गत ग्राम कोदाभाट में भाई-बहन के बीच हो रहे विवाद में समझाने पहुंचे युवक के घर व कार में भाई ने तोड़-फोड़ कर दिया। युवक ने पुलिस में आर्थिक क्षति की शिकायत दर्ज कराई। युवक नरेन्द्र यादव निवासी कोदाभाट ने बताया 9 फरवरी की सुबह पड़ोसी दुर्गेश कावडे अपनी बहन यशोदा कावडे को पारिवारिक बातों को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मैं समझाने गया तो मुझे भी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दिया। इसके बाद मेरे घर के छत में लगे सीमेंट सीट व मेरी कार में पत्थर मार कर तोड़-फोड़ किया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।


