ग्राम खुटेरी की गलियों में बह रहा घरों का गंदा पानी

बालोद | ग्राम खुटेरी की कई गलियों में घरों का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी बहने का मुख्य कारण यह है कि गलियों में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली न होने से घरों का पानी जमा होकर सड़क पर बह जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन भी बढ़ रही है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।। ऐसे में जल्द नाली निर्माण कार्य पर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *