बालोद| बुधवार को एनएच 30 में स्थित ग्राम चिटौद नाला के पास नवजात की लाश मिली। वहीं पुरूर के शीतला तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। पुरूर में मिले लाश की पहचान नहीं होने पर कफन दफन की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 2-3 दिन पहले ही अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं चिटौद में नवजात के लाश को कुत्ते नोचकर ले जा रहे थे, तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुरूर थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे थे।


