बालोद| ग्राम पंचायत कर्रेझर के आश्रित ग्राम नगबेलडीह की कच्ची सड़क की हालत खराब है। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क वन विभाग के अधीन है। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर निकल आए हैं। इससे लोगों को चलने में परेशानी होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत कराई जाए। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।


