राजनांदगांव | ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों का आरक्षण 28 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारेलाल सिंह विद्यालय में लॉट द्वारा की जाएगी। इसी तरह 29 दिसम्बर को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिपं के निर्वाचन क्षेत्र, जपं अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।


