ग्राम पंचायतों में मनाया रोजगार व आवास दिवस

बीजापुर| जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत नए प्रावधानों की जानकारी देने और पीएम आवास के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने रोजगार दिवस व आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वीबी जी-राम-जी के प्रावधानों की जानकारी दी गई। मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाने ग्राम पंचायतों में लगे क्यूआर कोड को ग्रामीणों को इसे स्कैन कर जानकारी प्राप्त करने के तरीके से अवगत कराया गया। आवास दिवस पर पीएम आवास हितग्राहियों, पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी से आवास जल्द पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया। हर ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस पर आजीविका डबरी के निर्माण व आजीविका संवर्धन की जानकारी देते चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *