पवनी| सुशासन तिहार के तृतीय चरण में 19 मई को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेड़ा और बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलटिकरी में समाधान शिविर होगा। समाधान शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


