भास्कर न्यूज | जेवरा ग्राम पथर्रा में स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन ग्राम स्थित बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में किया गया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अमृतलाल रोहड़ेकर एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ। रक्तदान करने वालों में श्रीकांत साहू, आदित्य शर्मा, शिशिर कुमार नंदा, अक्षय साहू, गोपाल दास, विकास बंजारे, वेद प्रकाश देवांगन, दिलेन्द्र देवांगन, विशाल श्रीवास्तव, जग्गू साहू, प्रवीण राजपूत, अथर्व त्रिवेदी, रितेश यादव, कमलेश टंडन एवं मुकेश टंडन सहित अन्य शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । शिविर में प्रभारी रक्त संक्रमण अधिकारी डॉ पीआर पोपटानी, उमेश देवांगन एवं जनसंपर्क प्रबंधक प्रवीण साहू, पैथोलॉजिस्ट डॉ. पीआर पोपटानी, भूपेंद्र कुर्रे, एमएलटी हरिशंकर, धनु वर्मा, कुलेश्वरी साहू, काउंसलर विनेश्वर जयवाल, कृष्ण कुमार वर्मा मौजूद रहे।


