ग्राम बाल मेला में 486 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नोवामुंडी| माघे परब के अवसर पर नोवामुंडी बस्ती में ग्राम स्तरीय बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर संस्था एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सदस्यों द्वारा किया गया। मेले का उद्देश्य खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के हुनर को निखारना तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था।आयोजन में कुल 486 बच्चों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन, नोवामुंडी बस्ती की मुखिया सुनीता सुरेन, बड़ापासया पंचायत की मुखिया फूलमती बोबोंगा, मेघाहातुबुरु पंचायत की मुखिया लिपि मुंडा, किरीबुरू पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेले में 100 मीटर दौड़, बैलून फोड़, जलेबी रेस, चप्पल रेस, वाटर रेस, स्पून-मार्बल रेस, सामान्य ज्ञान एवं चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *