कांकेर| ग्राम माटवाड़ा मोदी में 10 फरवरी को मेला का आयोजन किया गया है। रात में बालोद जिला का सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 9 बजे से होगा। मेला का शुभारंभ गांव के देवी देवता के आयोजन से शुरू होगा। मेला की तैयारी को लेकर पंचायत के साथ ग्रामीण जुटे हुए हैं। यह जानकारी गांव के अनिल पटेल ने दी है।


