राजनांदगांव| ग्राम विचारपुर नवागांव में 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रंजीता पटोती, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विभा साहू, महेंद्र यादव, अनिता पंचारी, सागर वर्मा, मीठूलाल साहू, रूम लाल चंद्रवंशी, सुमरित मनोहर वर्मा, बसंत निषाद, तोरन बाई मारकंडे आदि मौजूद रहेंगे।


