ग्राहक जागरण पखवाड़ा शुरू, 31 तक चलने वाले पखवाड़े में उपभोक्ताओं को ठगी और धोखाधड़ी से बचाव के साथ कानूनी जानकारी भी दी जाएगी

दौसा| दौसा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत दौसा की ओर से 15 से 31 दिसंबर तक ग्राहक जागरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। सोमनाथ चौराहा एरिया में एक होटल में रविवार को मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी हितेश कुमार मीणा, राष्ट्रीय अभ्यास मंडल आयाम प्रमुख डीपी सैनी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. ओपी गुप्ता, मनोहर लाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी बंसल जिला सचिव रमेश चंद्र विजय संगठन मंत्री कजोड़मल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उद्बोधन में मुख्य अतिथि रसद अधिकारी मीणा ने ग्राहक पंचायत के कार्यों की सराहना। साथ ही और अधिक सक्रियता के साथ काम करने की बात कही। मुख्य वक्ता डीपी सैनी ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्य बताते हुए ग्राहक दृष्टि से संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत से कंपनी अपने उत्पादों को बेचने के लिए लोगों को विज्ञापन से गुमराह करने का काम भी करती है। ऐसी कंपनी को कठघरे में खड़ा करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक बनाना होगा। मोटी-मोटी जो अहम बातें हैं, उसमें खरीदारी के दौरान वस्तु की एक्सपायरी डेट देखने के साथ वजन, बिल आदि महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में डॉ. ओपी गुप्ता ने उपभोक्तावाद पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुरू में जिला सचिव रमेश विजय ने संगठन मंत्र व जिला संगठन मंत्री कजोड़मल शर्मा ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नवीन सदस्य, पार्षद पूरण सैनी, अनिल शर्मा, पारस जैन, कालूराम सैनी, आरपी मौर्य, भगवान वर्मा, अशोक भागोती, लोकेश शर्मा, द्वारका खण्डेलवाल, महेश बालाहेडी, सुशील शर्मा, महेश आचार्य आदि का माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सूरज बाई एन्फोर्समेंट अधिकारी एडवोकेट विनोद विजय, सुरेश घोषी, गुरुजी महावीर जैन, अनिल ओसवाल, नाथूलाल शर्मा, शंभू दयाल गुप्ता, रमेश भण्डाना जिला कोषाध्यक्ष गिर्राज गुप्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *