ग्राहक पंचायत ने किया हाई कोर्ट प्रकल्प दर्शन

बिलासपुर| अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा 21 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक हाई कोर्ट प्रकल्प दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पास व अनुमति लेकर प्रतिभागियों को हाई कोर्ट का भ्रमण कराया गया। प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी ने न्यायालय की कार्यप्रणाली समझाई। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, महिला अध्यक्ष शेफाली घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और प्रकल्प दर्शन का लाभ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *