भास्कर न्यूज | अमृतसर टोकरियां वाला बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने महिला की पूरी हरकत रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई और आराम से कपड़े देखने लगी। कुछ देर बाद उसने चालाकी से एक दुपट्टा सूट पर रखा और मौका मिलते ही सूट को उठाकर अपने बैग में डाल लिया। पूरी घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी। दुकानदार को सामान कम मिलने पर शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला की चोरी साफ दिखाई दी। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अचानक उसने दुपट्टा एक सूट पर रख दिया और फिर उस सूट को उठाकर बिना किसी को बताए अपने बैग में डाल लिया। उसकी यह हरकत पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला की हरकत इतनी स्पष्ट दिखाई दे रही है कि लोग उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिएं दे रहे हैं और दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। थाना बी डिवीजन प्रभारी ने बताया कि जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपी को पकड़ेंगे।


