ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास का निर्णय स्वागत योग्य

मुख्यमंत्री शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बूंदी जिले में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास का निर्णय स्वागत योग्य है। शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की मांग पर राहुल गांधी के निर्देश पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3000 बीघा बूंदी जिले की निशुल्क भूमि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को देने का निर्णय लिया था। जिसकी सार्वजनिक घोषणा कोटा में की गई थी। सांसद, पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री और भारत सरकार सहित सभी के सहयोग से कोटा-बूंदी एयरपोर्ट का सपना पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि इससे हाड़ौती अंचल को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से पर्यटन उद्योग, शैक्षणिक और व्यवसाय क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *