ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा:ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स व मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी

विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कोटा को लेकर कई घोषणा की है। कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा, ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे, केंद्र के सहयोग से कोटा के ट्रिपल आईटी को एआई हब बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे। दीया कुमारी की घोषणाएं -बूंदी रामगढ़ विषधारी अभ्यारण में सफारी सुविधाओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे -एमएसएमई के नए आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र में प्रोसेस होगा। -स्कूल-कॉलेजों में नए सब्जेक्ट और नए काम होंगे। -अंबेडकर-ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ेगी। -राज्य कर्मचारियों को दो साल की सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर अब वेतन भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी। – किसानों को खेत तक रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन की पट्टी का सस्ती दर पर आवंटन होगा। -75 हजार स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे दिए जाएंगे। हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए दीया कुमारी ने कहा- हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। विपक्ष की तथ्यात्मक आलोचना का हम स्वागत करते हैं। कुछ ने अनावश्यक अर्नगल आलोचना की, मैं आभारी हूं कि उन्होंने कम से कम बजट तो पढ़ा। यह तो इनकी परंपरा रही है। बजट समझा भले न हो, लेकिन पढ़ तो लिया। नेता प्रतिपक्ष ने आज अनजाने ही सही हमारे पिछली बजट की तारीफ कर दी। आज उन्होंने कविताओं के अलावा ज्यादा कुछ आलोचना करने को मिला नहीं। बजट में की थी कई घोषणाएं बता दें कि राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया था। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों, हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर के साथ कोटा को लेकर कई घोषणाएं कीं थीं। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *