ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

कोतमा। मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान एवं नगर के खेल प्रेमियों के सहयोग से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों एवं युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभाओं में निखार लाने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को जोड़ते हुए विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण 1 मई से वार्ड क्रमांक 13 गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में दिया जा रहा है। बुधवार को खेल प्रेमी, समाजसेवा, युवाओं एवं बच्चों द्वारा देश के बहादुर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए हृदय स्थल गांधी चैक तक पहुंची। उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता की जय एवं देश की शान सेना के सम्मान में देशभक्ति से ओतप्रोत  के नारे लगाए गए। खिलाड़ियों द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। युवाओं में देश भक्ति की अलख जगाने एवं देश के बहादुर सैनिकों की जीवनी के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान बादल राय, परमजीत सिंह,सुनील मोटवानी, सुमित सोनी, दीपक पांडे सहित भारी संख्या में युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *