सुकमा| जिला मुख्यालय में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 मई से 20 जून तक किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन 23 मई तक होगा । इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों की विधिवत ट्रेनिंग दी जा रही है। बैडमिंटन के लिए प्रशिक्षक नवरत्न नांगड़े, फ़ुटबॉल के लिए शिवेंद्र सिंह ठाकुर और कराटे के लिए बसंत जेना द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


