ग्रेजुएशन डे पर छात्रों को बांटे सर्टिफिकेट

भास्कर न्यूज| जांजगीर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन डे (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया गया, जिसमें केजी-2 के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर की शुरुआत के रूप में ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल था, जहां एक खूबसूरत केक काटकर समारोह को विशेष रूप से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मार्श शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक कुमार राठौर, डायरेक्टर अनुश्री राठौर, निकिता अग्रवाल, प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा और प्रशासक विपिन गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि समारोह में बच्चों का उत्साह देखकर खुशी हो रही है। उनका आनंदित चेहरा और सक्रियता सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रही है। बच्चों का इस प्रकार के उत्साह में होना हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। शिक्षक, शिक्षिकाओं और अभिभावकों के समन्वय से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होगा और इसके लिए विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह से कटिबद्ध है। सचिव दीपक कुमार राठौर ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। यदि सही दिशा में मार्गदर्शन और अच्छे संस्कार दें तो ये बच्चे वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकते हैं। डायरेक्टर अनुश्री राठौर व निकिता अग्रवाल ने सभा को संबोधित कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने कहा, “यह ग्रेजुएशन डे समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। सफलता के हर कदम को ऐतिहासिक बनाना जरूरी है। इस समय से लेकर युवावस्था तक विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावात्मक विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए और यही हमारा उद्देश्य भी है। समारोह में विद्यालय के शिक्षक ई सुधाकर राव, नंदकुमार महेश्वरी, सहनी राम आदित्य, गोलाप साहू, जे कविता, अमन सिंह, संतोष सिंह, मुस्कान गुप्ता, गौतम स्वैन, प्रवाकर घोष, प्रहलाद साहू, बिरंची टंगारंगा, सीमा ठाकुर, सुनीता शुक्ला, अंजु चतुर्वेदी, प्रियंका कुमारी, गीता बरेठ, श्रेष्ठाश्री, सीमरन कौर, नेहा गढेवाल, आंचल पांडेय, प्रीति चंद्रा, खुशबू गुप्ता आदि ने भी भाग लिया। मंच संचालन नवमी की विद्यार्थी स्वरा अग्रवाल, राजी गोयल और इश्विता तायना कोयनाडा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *