भास्कर न्यूज | लुधियाना बीसीएम स्कूल दुगरी में अपर किंडरगार्टन यूकेजी के स्टूडेंट्स के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और आनंदमय था। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. वंदना शाही ने भी नन्हे स्नातकों को बधाई दी और उन्हें आत्मविश्वास, जिज्ञासा तथा उत्साह के साथ सीखने के अगले चरण को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह ने केवल बच्चों की उपलब्धियों को सराहा, बल्कि उनमें गर्व और आत्मविश्वास की भावना भी विकसित की।


