लुधियाना| सत पॉल मित्तल स्कूल में क्लास 2 का ग्रेजुएशन समारोह मित्तल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स के प्री-प्राइमरी विंग से प्राथमिक वर्षों की जीवंत और प्रेरणादायी दुनिया में प्रवेश का उत्सव मनाया गया। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और दिव्य मंत्रोच्चार से हुआ। राकेश भारती मित्तल, अध्यक्ष, गवर्निंग काउंसिल, सत पॉल मित्तल स्कूल ने अपने भाषण में उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने स्नातक स्टूडेंट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। फाउंडेशन इयर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राकेश भारती मित्तल ने विद्यार्थियों को स्क्रॉल प्रदान किए। क्लास एक के स्टूडेंट्स ने हिप-हॉप और भंगड़ा फ्यूजन की दमदार प्रस्तुति दी। समारोह के समापन पर भूपिंदर गोगिया, प्रिंसिपल सत पॉल मित्तल स्कूल ने धन्यवाद दिया।


