ग्रेड थर्ड टीचर लेवल-2 का एग्जाम तीसरे दिन जारी:शूज-मौजे खुलवाकर चेक किया, दुपट्टे हटवाए; चेकिंग कर एक घंटे पहले एंट्री

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर लेवल-2 का एग्जाम तीसरे दिन सोमवार को भी एग्जाम हुआ। पहली व दूसरी पारी में चेकिंग कर एक घंटे पहले सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। स्टॉल आदि उतरवाए। सेंटर पर कैंडिडेट्स को जानकारी देने के लिए माइक भी लगाए और अनाउंस किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभालीं। निगरानी के लिए सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। सावित्री स्कूल, जेल तिराहा, कलेक्ट्रेट के बाहर, रोडवेज बस स्टेंड और सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसके अलावा रोडवेज बसों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है। पहली पारी के लिए 15 सेंटर पर 3868 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। दूसरी पारी तीन बजे शुरू हुई। दूसरी पारी में 48 सेंटर पर 14128 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। कल 20 जनवरी को प्रथम पारी में 03 सेंटर पर 669, 20 जनवरी को द्वितीय पारी में 04 सेंटर पर 1008 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। — ये खबर भी पढ़ें शिक्षक भर्ती लेवल-2 एग्जाम, महिला अभ्यर्थियों की ज्वेलरी उतरवाई:जूते-मोजे खुलवाकर चेकिंग, स्टोल भी उतरवाए; सुबह 9 बजते ही गेट बंद राजस्थान में आज शिक्षक भर्ती लेवल-2 की पहली पारी का एग्जाम चल रहा है। 14 जिलों के 182 केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इससे पहले, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद एंट्री दी गई। सुबह 9 बजते ही परीक्षा केंद्रों पर एंट्री बंद कर दी गई और गेट बंद कर दिए। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *