अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स अमृतसर में ऋतु परिवर्तन और बसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए ‘बसंत उत्सव’ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान का प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थी पारंपरिक पीले परिधानों में सजे नजर आए, जिससे पूरा कैंपस बसंती रंग में रंग गया। उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। टग ऑफ वार में फार्मेसी विभाग ने पहला स्थान (5000 रुपए) और बी.टेक सीएसई ने दूसरा स्थान हासिल किया। पतंगबाजी में संयम सूरी और रोहित (बीबीए) की जोड़ी विजेता रही। मुख्यातिथि डॉ. जेपी सिंह, चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी और वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. एमएस सैनी, डॉ. नवजोत कौर चंदी, प्रो. बीडी शर्मा और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


