अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने अपने 5वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के 417 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से भी नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिम्बाब्वे के सांसद माननीय रेमोर मचिंगुरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईके गुजराल पीटीयू के रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू और जिम्बाब्वे दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. संधू ने संस्थान की पूर्व छात्रा और देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट मोहाना सिंह का उदाहरण देते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में कर्नल सुधीर बेहाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।


