पटना | ग्लोबल प्राइड स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं को सम्मानित किया। स्टूडेंट्स को अंग्रेजी सिखाने वर्ड ऑफ द डे प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया और सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा को साइकिल प्रदान की गई। समारोह में अतिथि के रूप में देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी जायसवाल व नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह की उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ हुआ। वर्ड ऑफ द डे की विजेता सृष्टि साहू को अतिथियों ने साइकिल प्रदान की।


