ग्वालियर के मोहना में तालाब में डूबा छात्र, मौत:3 बहनों का इकलौता भाई था कृष्णा; नहाते समय फिसला पैर, दोस्तों संग गया था

ग्वालियर के मोहना में तालाब में डूबने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मोहना बाजार में रहने वाला छठवीं का छात्र कृष्णा भदौरिया परिवार में इकलौता बेटा था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर तालाब में नहाने के लिए गया था, जहां पैर फिसलने के चलते वह तालाब की गहराई में चला गया। जब वह डूब रहा था तो दोस्तों ने शोर मचाकर उसे बचाने के लिए मदद मांगी, लेकिन जब तक कोई पहुंचता, वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई मोहना राशिद खान ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कराया। देर शाम रेस्क्यू टीम को छात्र का शव मिल गया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर लिया है। मोहना बाजार निवासी 13 वर्षीय कृष्णा पुत्र अरुण प्रताप सिंह भदौरिया परिवार में इकलौता बेटा था। अरुण भदौरिया ट्रक चालक हैं और उनकी तीन बेटियों के बाद मन्नत मांगने पर कृष्णा का जन्म हुआ था। वह मोहना के कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था। शनिवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटा। इसी समय उसके दोस्त उसे बुलाने आ गए। वह दोस्तों के साथ बाजार के पीछे स्थित तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय तालाब की चिकनी मिट्टी में उसका पैर फिसल गया। मासूम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पहली बार गया था तालाब में नहाने ऐसा पता चला है कि कृष्णा को उसके मां-पिता कभी तालाब की ओर जाने नहीं देते थे। शनिवार को वह पहली बार तालाब में नहाने गया था। घर पर उसने घूमने जाने की बात कही थी, किसी को पता नहीं था कि वह नहाने जा रहा है। कृष्णा के शव को देखकर मचा कोहराम, बेसुध हुईं बहनें मोहना के तालाब से जब शाम को 13 साल के कृष्णा का पुलिस ने शव बरामद किया तो वहां मातम पसर गया। मोहना स्थित उसके घर पर जैसे ही यह खबर पहुंची, कोहराम मच गया। बताया गया है कि कृष्णा तीनों बहनों के बाद पैदा हुआ था। सभी बहनें उसे बहुत लाड़-प्यार करती थीं। इकलौते भाई के जाने के बाद तीनों का बुरा हाल है। मौत की खबर के बाद से परिवार के सभी सदस्य बेसुध हैं। मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया- एक नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *